लेखनी प्रतियोगिता -01-Mar-2022बादल
नभ में घिर आए बादल
,करते हैं इंतजार तुम्हारा।
तुम आए तो मौसम लगे
अति सुहाना।
उधर मास सावन का
रिमझिम बरसे मेघा
हिय में हिलोरे अति भारी।
पिया संग मिलन की बात
कहत दिल चुरा जात ।
नैनन में सब बात कहत जात।
बरखा जब आती,
बरसता रिमझिम पानी ।
शुरू होती तब प्रेमियों की ,
अद्भुत प्रेम कहानी ।
पिया संग होती मुलाकात
रिमझिम बरसे है बरसात।
चलो बारिश में भीगे आज ,
दिल पर पड़े प्रेम की फुहार ।
मौसम लगे अति सुहाना,
दिल में प्यार जगत ।
तेरी बाहों के घेरे मे
बारिश प्रिय लगत।।
रचनाकार ✍️
मधु अरोरा
1.3.2022
Shrishti pandey
02-Mar-2022 09:20 AM
Very nice
Reply
Punam verma
02-Mar-2022 08:49 AM
Nice one
Reply
Sudhanshu pabdey
02-Mar-2022 07:24 AM
Very nice 👌
Reply